Posts

Showing posts from March, 2018

हर धर्म के भिंन पर्व लेकिन लक्ष्य एक 'शांति और प्यार'।

होली (Holi)  रंगो का त्यौहार हैं,  जो भारतीय और नेपाली लोगों का भी त्यौहार कहा जाता हैं। क्यूकि यह रंगो का त्यौहार प्रमुखता रूप से भारत और नेपाल में मनाया जाता है, वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक रंगो का पर्व हैं, होली पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली का त्यौहार पारंपरिक रूप से दो दिन तक चलता है। होली के पहले दिन होलिका को जलाया जाता हैं यह होलिका दहन के नाम से भी जाना जाता हैं और अगले दिन जिसे प्रमुखतः धुलेंडी व धुरड्डी, धुरखेल या धूलिवंदन इसके अन्य नाम हैं, लोग एक दूसरे पर रंग, अबीर-गुलाल लगाते  हैं, और घर-घर जाकर दोस्तों-यारो, बड़े-बूड़े को रंग लगा कर गले  लगाते हैं  और ऐसा माना जाता है, कि होली एक ऐसा त्यौहार है, जिसपर लोग पुरानी कटुता को भूल कर लोगो को रंगो से रंग देते हैं और रिश्तो को एक नया रूप देते हैं। होली भारत का अत्यंत प्राचीन पर्व है, जो होली, होलिका या होलाका नाम से मनाया जाता था। वसंत की ऋतु में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने के कारण इसे वसंतोत्सव और काम-महोत्सव भी कहा गया है। यह त्यौहार राधा-श्याम गोप और गोपियों का त्यौहार भी मा